फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध पर की फायरिंग

Wed, 18 Jan 2017 12:06 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
अलीगंज रोड पर मंगलवार की सुबह ट्यूशन जा रही छात्रा से बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर लोग दौड़े, तो मनचलों ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। घटना से दहशत फैल गई। वहीं युवक भाग निकले। वारदात के बाद छात्रा अपने रिश्तदेार के घर चली गई। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


जैथरा क्षेत्र की रहने वाली इंटरमीडिएट की एक छात्रा रोजाना साइकिल से ट्यूशन पढ़ने एटा आती है। मंगलवार को ट्यूशन आते समय जैसे ही वह मंडी के पास पहुंची। बाइक सवार दो मनचलों ने उसे रोक लिया। मनचलों की हरकतें देख छात्रा घबरा गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, तो युवकों ने तमंचे निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। इससे दहशत फैल गई। लोगों की भीड़ जुटती देख युवक तमंचे लहराते हुए जैथरा की ओर भाग निकले। घटना से सहमी छात्रा के कहने पर स्थानीय कुछ लोग उसे कस्बे में ही रहने वाले उसके रिश्तेदार के घर पहुंचा दिया। मामले में पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें