फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारहरा में केरल पुलिस की दबिश

Mon, 30 Jan 2017 12:28 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
police
विज्ञापन

विज्ञापन
मारहरा। महिला की हत्या और लूट के आरोपियों की तलाश में रविवार को केरल पुलिस ने मारहरा क्षेत्र के मोहल्ला शीशग्रान में दबिश दी। इस दौरान एक युवक को पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।
केरल पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 में केरल के थाना कन्नोर के गांव इरूपुर में महिला कुंजामिना की दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने हत्या कर गहने, नकदी लूट लिए थे।
विज्ञापन


तफ्तीश में पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला। इसे सर्विलांस पर लगाने से इसकी लोकेशन मारहरा मिली। इस पर रविवार को केरल पुलिस ने मोहल्ला शीशग्रान में दबिश दी। एक युवक को पकड़कर पूछताछ भी की। इस दौरान वहां पूर्व चेयरमैन परवेज जुबैरी, मोहम्मद आमिल आदि पहुंच गए।
विज्ञापन


युवक से हुई पूछताछ में सामने आया कि करीब कुछ समय पहले महिला की हत्या करने वाले तीन लोग मारहरा में आए थे और जेब कटने का बहाना बना कर लोगों से मदद ली थी। बताया कि इस दौरान इन लोगों ने उधार लिया पैसा वापस भेजने के लिए अकरम का सेलफोन नंबर लिया था। उसी नंबर पर अकरम की बात हुई थी। केरल पुलिस टीम में शामिल एएसआई राफिया अहमद, अजय कुमार, विजू लाल, सीपीओ सुजीत आदि ने बताया कि तीनों ही शातिर हैं। जेब कटने, गरीब होने का बहाना बनाकर घरों में रुक कर लूटपाट करते हैं। इनके खिलाफ गुजरात, केरल समेत कई राज्यों में हत्या, लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें