फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गिरधर में पिता की गोली मारकर हत्या

Fri, 15 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र माती के मुरादाबाद माइनर में मिले शव को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव गिरधर लालपुर में बेटे ने अपने पिता की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

विनोद(55) पुत्र होरीलाल के तीन बेटे हैं। सबसे छोटे बेटे धरमवीर को गुरुवार को पिता ने खेतों में काम न करने की वजह से डांट दिया। धरमवीर को पिता का डांटना नागवार गुजरा। उस समय तो वह वहां से चला गया। लेकिन सुबह के समय तमंचा लेकर अपने पिता के कमरे में चला गया। उस समय उसके पिता सो रहे थे। उसने सोते समय ही पिता के सीने पर तमंचा रखकर फायर कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। परिवारीजनों के आने पर वह वहां से भाग गया। अपने पिता को लहूलुहान देख उनके होश उड़ गए। पास जाकर देखा तो पता चला कि विनोद की मौत हो चुकी है। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। मामले की प्राथमिकी आरोपी बेटे को नामजद करते हुए थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें