फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में जा घुसी वैन, तीन ने दम तोड़ा

Fri, 15 Jul 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीतापुर में सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र के सरैंया राह गांव के पास शुक्रवार भोर लखनऊ से अखबार लेकर लखीमपुर जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक शिक्षक व वैन चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि गंभीर रूप से जख्मी पिता-पुत्री को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मरने वालों में एक युवक की पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वैन के आगे चल रही पिकअप को ओवरटेक करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। घटना के दौरान पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। हालांकि उसमें सवार लोग जान बचाकर भाग निकले।    

हरगांव में सरैंया राह के पास एक ट्रक पंक्चर होने पर लखीमपर-सीतापुर मार्ग पर खड़ा था। शुक्रवार को करीब चार बजे लखनऊ से सीतापुर होकर लखीमपुर अखबार लेकर जा रही वैन सरैया राह के पास खड़े ट्रक में सामने से जा घुसी। हादसे में वैन सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन सवार सभी लोगों को आननफानन जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी पिता-पुत्री को भर्ती कर लिया गया।

मरने वालों की पहचान शहर के जेल रोड विजय लक्ष्मीनगर निवासी वैन चालक अरुण कुमार शुक्ला (25) व देवरिया जिले के भाटयार थाना क्षेत्र के भरौली निवासी जयचंद यादव (38) के रूप में हुई है। जयचंद इन दिनों लखीमपुर खीरी में धौरहरा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे।

मरने वालों में एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। वहीं जख्मी हुए लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर के खजुरिया निवासी शिव कुमार मौर्या (45) व उसकी बेटी अंजलि (20) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वैन एक पिकअप को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन पिकअप चालक ने पास नहीं दिया। जिसके चलते वैन ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद पिकअप भी सड़क किनारे खंती में पलट गई। उसमें सवार लोग भी वाहन छोड़ भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें