नगर के गली मिलाल में संचालित कोचिंग सेंटर पर सोमवार शाम छेड़खानी की घटना को लेकर बवाल हुआ। इलाके के लोगों ने बाइक सवार युवकों को घेरकर पीटा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व युवक फरार हो गए।
क्षेत्रीय लोगों ने बताया बाहरी तत्व भी छात्राओं के कोचिंग आने जाने के समय जमावड़ा लगाते हैं। सोमवार को भी यही हुआ छेड़छाड़ से आहत लोगोें ने युवकों को पकड़कर पीटा। सूचना पर सीओ शबीब हैदर, कोतवाली इंसपेक्टर पदम सिंह, पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस के पहुंचते ही युवक फरार हो गए। सीओ ने कहा रोज कोचिंग सेंटर के आसपास पुलिस रहेगी।