फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेता का शव मिला, हाईवे पर हंगामा

Wed, 13 Jan 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भगीपुर गांव से मंगलवार शाम घर से निकले दवा विक्रेता विनीत (27) का शव बुधवार सुबह पोस्ट ऑफिस के समीप सड़क के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव जीटी रोड पर रख कर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा किया। जबकि परिवारीजनों का कहना है कि वह घर से नाराज होकर चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे टहलने निकले लोगों ने शहर में स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप युवक का शव पड़ा देखा। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम हाउस पहुंचे कुछ लोगाें ने युवक के शव की शिनाख्त विनीत पुत्र अमर सिंह निवासी भगीपुर कोतवाली नगर के रूप में कर परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीण हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम हाउस से युवक का शव उठा ले गए और थाने से कुछ दूर जीटी रोड पर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों और परिवारीजनाें को समझा कर जाम खुलवा दिया था। मृतक के भाई राजू ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को शव का पीएम कराने के लिए तहरीर दी है। परिवारीजनाें ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम विनीत घर से नाराज होकर चला गया था। हत्या की आशंका पर परिवारीजन खामोश नजर आए। विनीत गांव में ही शरद मेडिकल स्टोर के नाम से दवा की दुकान चलाता था। मंगलवार शाम को उसने दुकान जल्दी बंद कर दी थी। नगर प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें