फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 20 May 2017 12:11 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
बस लूटकांड में शाम‌िल दो लुटेरे गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व नमैनी मार्ग पर बारातियों से भरी बस में हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस लूटकांड के दो लुटेरे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं, जबकि एक लुटेरा फरार है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 17 मई की रात्रि करीब ढाई बजे नमैनी मार्ग पर बदमाशों ने बारातियों की बस को लकड़ी के पट्टे में कीले गाड़कर टायरों के बीच में फेंक कर बस को रोक लिया, इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। लुटेरों ने ट्रक के चालक परिचालक के अलावा बारातियों से लूटपाट की थी। बस चालक शेर सिंह ने लूट की घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में एक दरोगा व चार सिपाहियों को लाइन हाजिर भी किया। कोतवाली पुलिस सहित क्राइम ब्रांच व अन्य पुलिस टीमों को लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग मिले। शुक्रवार को पुलिस ने किसरौली इलाके से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लुटेरों में प्रदीप पुत्र रामसिंह एवं धीरज पुत्र कालीचर निवासी नगला मोती बताए गए। इन दोनों के पास से दो तमंचे, कारतूस एवं चार हजार रुपये की नकदी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव एवं सीओ शैलेंद्र लाल ने बताया कि एक लुटेरा राजा उर्फ आरके फरार है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें