फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू से भरी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Sat, 25 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बालू का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार सुबह सिढ़पुरा पुलिस ने यूपी 100 की मदद से बालू का अवैध खनन करके ले जा रहीं ट्रैक्टर-ट्रालियों की घेराबंदी की। पुलिस ने बालू से भरी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और इनके चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बालू का खनन कछला, नगरीया इलाके के अलावा सहावर, शहवाजपुर, कादरगंज एवं बूड़ी गंगा की तलहटी से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह को लगातार बालू खनन की शिकायतें मिल रहीं थीं। इन शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक ने सिढ़पुरा थाना प्रभारी पहलवान सिंह को सुबह के समय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दस ट्रैक्टर ट्रॉली गंजडुडवारा रोड से सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र से जा रही थी। तब ही थाना पुलिस ने यूपी 100 को ट्रैक्टर-ट्राली रोकने के निर्देश दिए। दूसरी ओर से पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान छह ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस ने रोक लीं, जब कि चार ट्रैक्टर चालक भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने सभी ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध तरीके से कहीं भी खनन न हो। पुलिस सतर्क निगाह रखे और अवैध खनन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें