फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटलई में महिलाओं ने शराब का खोखा फूंका

Thu, 18 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
आग (डमी पऊफाोटाो)
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव घुटलई में महिलाओं ने देसी शराब के ठेका को आग के हवाले कर दिया और शराब की बोतलों को सड़क पर फेंक कर तोड़ दिया। बताया गया कि शिकायत के बाद कोई कार्रवाई न होने पर महिलाओं में भारी आक्रोश था, इसके चलते उन्होंने खोखे को फूंक दिया। महिलाओं का गुस्सा देखकर सेल्समैन मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने महिलाओं को समझाकर शांक कराया।

थाना सकीट के गांव घुटलई में छछैना निवासी बबलू का देसी शराब का खोखा है। इस पर घुटलई निवासी राजकुमार सेल्समैन है। महिलाओं का कहना है कि यह ठेका 2016 में खुला था, तब से इसे हटवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बार-बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई न होने से आक्रोशित 50-60 महिलाओं ने गुरुवार को गांव घुटलई की ग्राम प्रधान विमला देवी के नेतृत्व में देर शाम करीब चार बजे ठेका पर पहुंच गईं। यहां उन्होंने शराब की बोतलें सड़क पर फेंक दीं और खोखे को पलट दिया। महिलाओं का गुस्सा देख सेल्समैन राजकुमार भाग खड़ा हुआ। इसके बाद महिलाओं ने ठेका आग के हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें