फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा की उंगली टूटने पर हंगामा

Fri, 05 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगरौली गांव के बाहर लगी अंबेडकर प्रतिमा की उंगली टूटने पर गुरुवार शाम हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर सदर एसडीएम और सीओ ने देर रात मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। माहौल गरमाता देख गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीण ने दो युवकों पर कटिया डालने के बहाने प्रतिमा में डंडा मार कर उंगली तोड़ने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

मंगरौली गांव निवासी शैलेंद्र ने बताया कि गुरुवार शाम गांव निवासी दो युवकों ने बिजली के तार में कटिया डालने बहाने गांव के बाहर लगी अंबेडकर मूर्ति में डंडा मार कर उंगली तोड़ दी। विरोध करने पर दोनों युवकों ने गली गलौच की और शिकायत करने की धमकी देकर चले गए। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात गांव में जमकर हंगामा बरपाया। हंगामे की सूचना पर देर रात एसडीएम सदर संजीव कुमार सीओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रात दो बजे तक ग्रामीणों को समझाया। लेकिन ग्रामीणों का हंगामा तब शांत हुआ जब अफसरों ने अंबेडकर प्रतिमा की उंगली लगवाने और डंडा मारने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंगरौली निवासी वींरेंद्र सिंह ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुलायम सिंह और सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। अंबेडकर मूर्ति की उंगली तोड़ने पर मंगरौली गांव में माहौल गरमाता देख पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें