फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर आप कार्यकर्ता की मौत

Thu, 09 Jul 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग एक बार फिर हादसे का सबब बन गई। गंजडुण्डवारा रोड पर चौधरी मुलायम सिंह इंटर कालेज के निकट ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए तीनों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और आप की बैठक में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन



आम आदमी पार्टी की बैठक में शामिल होने कासगंज में गंजडुण्डारा से सुबह 9:30 बजे राकेश यादव निवासी मोहल्ला सुदामापुरी, अपने अन्य साथी श्रेष्ठ गुप्ता एवं अब्दुल रहमान के साथ बाइक से जा रहे थे। जब वह सहावर स्थित चौधरी मुलायम सिंह इंटर कालेज के निकट बंबा के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे राकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि अन्य दोनों घायल हो गए।

हादसा होते देख भीड़ ने ट्रक को रोक लिया। मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गईं। मौत की सूचना पाते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को एटा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन






दो युवकों की करंट से मौत
कासगंज/ सोरों। सोरों क्षेत्र में दो युवकों की करंट से अलग-अलग स्थानों पर मौत हो गई। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सचिन निवासी नीम सराय अयोध्या फैजाबाद 15 साल से सोरों के मोहल्ला चक्रतीर्थ में रह रहा था। दोपहर में वह घर पर सो रहा था। इसी बीच टेबिल फैन उसके ऊपर आ गिरा इससे उसे करंट लग गया । करंट लगने से वह चीख पड़ा। उसकी चीख सुनकर मकान मालिक मौके पर आए गए।  उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालात गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।
दूसरी घटना ग्राम कुमरोआ में हुई मझले पुत्र साहूकार की छत पर बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा। वह तार ठीक करने के लिए छत पर गया। उसे तेज करंट लगा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब युवक काफी देर तक नीचे नहीं आया तो परिवारीजनों ने छत पर जाकर देखा तो उसे मृतक अवस्था में देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें