फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के गले की फांस बनी सिपाही की गायब रायफल

विज्ञापन
राइफल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ में तैनात सिपाही की चुनाव ड्यूटी जाते समय गायब सरकारी रायफल पुलिस के गले की फांस बन गई है। कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए रायफल की तलाश शुरू कर दी है। कई जगह तलाश करने के बाद भी पुलिस को रायफल मिल नहीं पाई है।
विज्ञापन


थाना मिरहची क्षेत्र के गांव कोयला निवासी कौशलेंद्र अलीगढ़ के सासनीगेट थाने में तैनात है। उसकी गोरखपुर चुनाव में ड्यूटी लगी थी। ऐसे में वह ड्यूटी से पहले अपने घर आ गया और यहां से ड्यूटी पर जाने के लिए वह रोडवेज बस में बैठकर टूंडला जा रहा था।

सिपाही की मानें तो शहर से मरगोजिया तक उसकी सरकारी रायफल गायब हो गई। जानकारी पर सिपाही के हाथ-पांव फूल गए और वह रायफल की तलाश में जुट गया। तलाश करने के बाद भी रायफल नहीं मिलने पर सिपाही ने मामले की रिपोर्ट थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सिपाही नशे की हालत में था। थाना कोतवाली देहात प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। रायफल बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने कई जगह पर तलाश की है। हालांकि पुलिस को रायफल हाथ नहीं लग सकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिपाही की गायब रायफल को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें