किशोरी से दुष्कर्म, महिला से छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट
थाना मारहरा और कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई घटना
पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। एक जगह पर किशोरी के साथ दुष्कर्म और दूसरी जगह पर महिला के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसकी रिपोर्ट पीड़ित पक्ष के लोगों ने अलग अलग थानों में दर्ज कराई है।
थाना मारहरा क्षेत्र निवासी एक पंद्रह वर्षीय किशोरी होली के दिन गांव में मौजूद थी। उसी समय चंदा पुत्र भगवान उसके पास पहुंच गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ कोतवाली नगर क्षेत्र की है। यहां एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय सुनील पुत्र छोटेलाल उसके घर में आ धमका। यहां आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने अन्य लोगों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिपोर्ट पीड़ित महिला के परिजन ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश करने की बात कह रही है।