फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान पैदा न होने पर विवाहिता पर हथौड़े से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संतान न होने पर पति ने शनिवार को विवाहिता पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मदद के लिए थाने पहुंची विवाहिता को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर स्थित मोहल्ला नगला पोता निवासी मीनू कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी 2014 को विक्रम के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ दिल्ली चली गई थी, यहां पर दोनों नौकरी करते थे। समय बीतने के साथ संतान न होने पर पति का उत्पीड़न बढ़ गया। लॉकडाउन में घर आने के बाद पति ने मारपीट शुरू कर दी।
विवाहिता का आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे संतान न होने का ताना देते हुए विक्रम ने हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे सिर फटने से लहूलुहान हो गई। इस दौरान पति ने मोबाइल भी तोड़ दिया। जिससे किसी से भी संपर्क नहीं हो सका। घायलावस्था में नगर कोतवाली पहुंचकर विवाहिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला कांस्टेबिल के साथ जिला अस्पताल भेजकर घायल का उपचार और मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के सिर में चोट आई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें