एटा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की टीम नगर पालिका व नगर पंचायत के लोगों से साफ-सफाई को लेकर फीडबैक ले रही है। टीम लोगों से फोन, एप व वेबसाइट के माध्यम से शहर की 1 लाख से अधिक जनसंख्या में अभी तक 8 हजार लोगों ने फीडबैक दिया है। वहीं अव्वल आने वाली नगर पंचायत अवागढ़ में 5 हजार से अधिक लोगों ने फीडबैक दिया है।
जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतें स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में भाग ले रही हैं। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण की क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की टीम जिले के वासियों से फोन, एप व वेबसाइट के माध्यम से साफ-सफाई का फीडबैक ले रही है। यह सिलसिला 28 फरवरी तक चलेगा। वर्तमान में एटा नगर पालिका को अभी तक 8296 लोगों ने फीडबैक दिया है।
जबकि जनसंख्या 2017 के अनुसार 1 लाख 18 हजार से अधिक है। वहीं पिछले साल प्रथम स्थान पर रहने वाली नगर पंचायत को 5 हजार लोगों ने फीडबैक दिया है, जबकि इसकी जनसंख्या 59 हजार से अधिक है। स्वच्छता सर्वेक्षण के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सुरजीत सिंह ने बताया कि क्यूसीआई की टीम लोगों से फोन, एप व वेबसाइट के माध्यम से साफ-सफाई की व्यवस्था समेत छह सवाल पूछ रही है। जवाब के आधार पर टीम फीडबैक तैयार कर अंक निर्धारित कर रही है।
नगर पालिका व नगर पंचायत- लोगों के फीडबैक- जनसंख्या
नगर पालिका एटा- 8292- 118517
नगर पालिका अलीगंज- 4415-28396
नगर पालिका जलेसर- 6964- 8066
नगर पालिका मारहरा- 3167- 19542
नगर पंचायत अवागढ़- 5053- 59990
नगर पंचायत सकीट- 1848- 6934
नगर पंचायत राजा का रामपुर- 3707- 11644
नगर पंचायत निधौली कलां- 2605-7500
नगर पंचायत जैथरा- 2423-10897