फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ की छाती पर रिवाल्वर रख निर्वाचन संबंधी प्रपत्र छीनने और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। त्रिस्तरीय चुनाव के दावे-आपत्तियां निपटाकर तहसील सदर में प्रपत्र जमा करने पहुंचे बीएलओ से गहेतू ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान के पुत्र ने मारपीट की। बीएलओ का आरोप है कि तहसील के गेट पर उसकी छाती पर रिवॉल्वर रख कर निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों का थैला छीन कर कागजात भी फाड़ दिए। उसनेेे शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शांति नगर निवासी बीएलओ नवल किशोर के अनुसार वह सदर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत है और उसे ग्राम पंचायत गहेतू में बीएलओ का कार्य सौंपा गया है। शुक्रवार को वह कार्य पूर्ण कर प्रपत्र जमा करने सदर तहसील पहुंचे, जहां निवर्तमान प्रधान सरस्वती देवी के पुत्र बृजेश ने अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ उसे रोक लिया। बीएलओ का आरोप है कि प्रधान पुत्र द्वारा फर्जी वोट बनाने के लिए उन पर दबाव बनाया गया जिसका उन्होंने विरोध किया। इस पर उन लोगों ने रिवॉल्वर उसकी छाती पर रख थैला छीन लिया और दस्तावेज फाड़ दिए। मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया।
तहसील में आए लोगों ने उन्हें बचाया। बीएलओ ने तहरीर देकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी होने पर मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी और एसडीएम सदर अबुल कलाम ने बीएलओ से मिलकर मामले की जानकारी जुटाई। वहीं बृजेश का कहना है कि बीएलओ द्वारा फर्जी वोट बनाए गए हैं, जिसकी जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर कमेटी बना इसकी जांच कराने की उसने मांग की थी। शुक्रवार को भी इसी को लेकर वह तहसील गया था। बीएलओ द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं, वे गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें