फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में ऑटो घुसने से दो चाचा व भतीजा घायल, एक चाचा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घने कोहरे के चलते शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे खड़े ट्रक में ऑटो घुस जाने से चाचा और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से ऑटो में फंसे तीनों को निकाला और पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि चाचा भतीजे को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना निधौलीकलां क्षेत्र स्थित गांव दूल्हा निवासी तिलक सिंह (40) व कुंवरपाल (35) पुत्रगण मोहर सिंह और इनका भतीजा यशवीर शुक्रवार की सुबह ऑटो से घर आ रहे थे, तभी खड़े ट्रक में ऑटो घुस गया और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, यहां तिलक सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जब कि कुंवरपाल और यशवीर को आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के चचेरे भाई जसवीर सिंह ने बताया है कि तीनों दिल्ली स्थित संगम विहार में नमकीन की हथठेल लगाने का काम करते हैं।
लोहड़ी के मौके पर हर वर्ष दिल्ली जाकर नमकीन बेचने का काम करते थे। 15 दिन पहले ही गांव से गए थे और लोहड़ी के समापन बाद गांव के लिए बृहस्पतिवार की रात रोडवेज बस से लौट आए। एटा आने के बाद ऑटो किराए पर किया और गांव जा रहे थे तभी घना कोहरा होने के चलते ऑटो ट्रक में घुस जाने से हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जब कि घायल चाचा-भतीजे का उपचार आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें