फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतका माया । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला नया में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति, सास-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव बकसुरी निवासी महेशचंद्र ने अपनी पुत्री मायादेवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व मोहित पुत्र तुलाराम निवासी गांव नगला नया, थाना जसरथपुर के साथ की थी। बृहस्पतिवार की देर शाम विवाहिता की नगला नया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर पर मायके से भाई प्रदीप कुमार अन्य परिवारीजनों के साथ पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद पुलिस को खबर देकर बुला लिया। प्रदीप कुमार ने बताया है कि शादी के बाद से ही बहन का पति मोहित दो लाख रुपये, जंजीर और अंगूठी की मांग करने लगा था।
मांग पूरी नहीं होने पर बहन को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा, इसका जिक्र बहन ने मायके पहुंचने पर कई बार किया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बृहस्पतिवार को पहले बहन से मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष जयपाल सिंह मलिक ने बताया है कि प्रदीप ने बहन के पति मोहित, ससुर तुलाराम, सास मंजू देवी, जेठ आशीष, जेठानी सुषमा, देवर दीपक और चचिया ससुर सतेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें