फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों ने दरांती से काटा था वसुदेव का गला

विज्ञापन
हत्यारोपियों को जेल भेजती पुलिस - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला विशुन में बुधवार रात को जमीन की रंजिश में वसुदेव की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त की गई दराती भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि बुधवार को गांव नगला विशुन निवासी वसुदेव (20) पुत्र जदुनाथ की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। देर रात तक सभी सातों आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जमीन की रंजिश को लेकर ही वसुदेव की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी थी। सिर में सरिया से प्रहार किया था।
बता दें कि गांव के ही उमेशचंद्र पुत्र भजनलाल से जदुनाथ का पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में सुभाष, मुकेश, उमेश, किशनचंद्र, पवन, सरला देवी व एक अन्य आरोपी ने मिलकर वसुदेव की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को खेत में छोड़कर भाग गए। अज्ञात व्यक्ति के रूप में कोतवाल पुत्र गेंदालाल का नाम सामने आया। कोतवाल को नयागांव पुलिस ने ढकपुरा काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया। उधर हत्यारोरियों के परिजन किसी भी अनहोनी के डर से अपने घरों में ताला डाल कर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें