फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ने खाते से निकाले 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय डाक विभाग की ओर से इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) संचालित हैं। बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी ने 40 हजार रुपये धोखाधड़ी कर अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए। इस मामले को विभागीय अधिकारी छिपाने में लगे रहे और रिकवरी तक करा डाली। जब प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

आईपीपीबी के क्षेत्रीय बैंक शाखा प्रबंधक अनुराग कुमार पुत्र जनार्दन सिंह का आरोप है कि शाखा अंगरैया थाना जैथरा पर अंकित कुमार चतुर्वेदी क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर तैनात हैं। अंकित ने 14 जनवरी को यूजर पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए अपने खाते में 40 हजार रुपये स्थानांतरित कर लिए। इसकी भनक अपने अधिकारियों तक को नहीं लगने दी। लेकिन इस मामले को बैंक के जिला प्रबंधक जलज यादव ने पकड़ लिया। इसके बाद धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ तो लीपा-पोती की जाने लगी। धोखाधड़ी कर हड़पी गई रकम की रिकवरी कर ली गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करने की बात उच्चाधिकारियों को पता चली तो अधिकारियों की किरकिरी हुई और बाद में रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया गया।
इसके बाद अनुराग की ओर से एक तहरीर बृहस्पतिवार को अंकित कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक के जिला प्रबंधक जलज यादव ने बताया है कि कर्मचारी द्वारा आर्थिक हानि नहीं पहुंचाई गई है, रिकवरी कर ली गई है और रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वहीं डाक अधीक्षक डीसी शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, पूरी जिम्मेदारी आईपीपीबी के प्रबंधक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें