फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ऑटो भिड़ंत में दंपती सहित तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह ऑटो और कार की भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो में सवार दंपती और बैंक के सहायक प्रबंधक की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में आगरा में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला नारायण नगर निवासी श्याम विनोद राठौर (50) पिलुआ आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में सहायक मैनेजर हैं। बुधवार सुबह वह ऑटो में सवार होकर बैंक जा रहे थे। ऑटों में रिजोर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी देशराज सिंह (35) व उनकी पत्नी लक्ष्मीदेवी भी थे। चालक जमील ऑटो चला रहा था। इसी दौरान जीटी रोड पर कार से टक्कर हो गई।


इससे श्याम विनोद राठौर और देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। लक्ष्मी देवी व जमील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला मोहन चौराहा पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मुनीष (40) पुत्र पान सिंह निवासी नगला रामपुर थाना जसरथपुर की मौके पर ही मौत हो गई जब कि भाई धीरेंद्र सिंह घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें