फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकान-दो मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
अवागढ़ स्थित दुकान में नकब लगाकर हुई चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो दुकानों सहित दो मकानों पर धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवर, नकदी सहित अन्य सामान पार कर लिया। मंगलवार सुबह व्यापारियों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ितों ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ से मात्र सौ मीटर की दूरी पर नगला डरू निवासी तेजपाल सिंह पुत्र माधव सिंह की सराफ की दुकान है। प्रतिदिन की भांति वह सोमवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने उनकी दुकान पर धावा बोल दिया और शटर काटकर लाखों रुपये का माल ले गए। पीड़ित तेजपाल के अनुसार, चोर दो किलोग्राम चांदी की पायल, आठ सौ ग्राम चांदी के बिछुआ, तीन सौ ग्राम चांदी के आभूषण और सात ग्राम की सोने की अंगूठी सहित नकदी चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने किला रोड निवासी सतीश कुमार पुत्र तुलसीराम की किराना की दुकान की छत काटकर हजारों रुपये सामान चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार, चोर पांच पेटी शेंपो, गुटके के चार कार्टून, साबुन की तीन पेटी, दो सौ पेकेट सुपारी सहित 11, 600 रुपये नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी पर पीड़ितों ने तहरीर दी।
विज्ञापन

इधर मिरहची थाना क्षेत्र के गांव लोधामई में सोमवार रात प्रधान लालू यादव के घर मकान के पीछे से घुस आए। चोर प्रधान के घर से तीन जंजीर, दो गले के हार, तीन अंगूठी, करीब एक किलो चांदी की करधनी और पायल के सहित घर में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी ले गए। इस दौरान प्रधान और उनके परिजन घर के बरामदे में सो रहे थे।
इसके बाद चोरों ने पास के ही राजेन्द्र पुत्र गंगाराम के घर में घुसकर एक जंजीर, दो पायल, बीस हजार की नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर सीताराम सरोज का कहना है कि चोरों की तलाश जारी है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें