फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव सूरजपुर माफी में गृहक्लेश से तंग आकर एक महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सूरजपुर माफी निवासी मदनलाल का मंगलवार सुबह चालीस वर्षीय पत्नी मीना देवी से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के बाद मदनलाल अपने काम पर चला गया। मदन के जाने के बाद मीना ने 14 वर्षीय बेटी भूमिका को स्कूल और दो अन्य बच्चों को मिट्टी लेने खेतों पर भेज दिया। इसके बाद मीना ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोपहर बाद बच्चों ने घर पहुंचकर देखा तो मां मीना का शव फंदे पर लटक रहा था। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें