फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सीवर लाइन डालने का काम रुकवाया

विज्ञापन
गांधी मार्केट में सीवर का कार्य रूकवाते व्यापारी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर में सीवर लाइन डालने का तेजी से चल रहा है। निगम और कार्यदायी संस्था द्वारा 50 फीसदी से ज्यादा काम कराया जा चुका है। शनिवार को गांधी मार्केट में व्यापारियों ने सीवर लाइन डालने का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। इस दौरान व्यापारियों और जल निगम के कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों का कहना था कि धूल और धुंध के कारण दिल्ली, एनसीआर सहित आगरा के हालात खराब हैं। सरकार ने निर्माण कार्यों पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदाई का काम चल रहा है। जिससे दिनभर मिट्टी उड़ती रहती है। इससे न केवल प्रदूषण का स्तर बढे़गा बल्कि व्यापारियों के स्वास्थ्य पर भी असर पडे़गा। कर्मचारियों और व्यापारियों में काफी देर तक बहस होती रही। ठेकेदार और कर्मचारियों ने जल निगम और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे जलनिगम के अधिशासी अधिकारी एएस भाटिया ने व्यापारियों को समझाया। उसके बाद काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें