फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की जमीन के पूर्व प्रधान ने फर्जी कागजात तैयार कर हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक महिला की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर पूर्व प्रधान ने जमीन को हड़प लिया। पीड़ित महिला ने पूर्व प्रधान सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अवागढ़ में गुमदेश पत्नी कुलदीप सिंह निवासी कटैलिया नगरिया थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह पुत्र पन्ना लाल और रामकिशन पुत्र सुरेश निवासीगण नगला खना थाना अवागढ़ ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करके जमीन हड़प ली।
विज्ञापन

गाटा संख्या 1987 और 0087 के रकवा पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। फर्जीवाड़े में अन्य राजस्व अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवागढ़ अजीत सिंह ने बताया है कि महिला ने पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह पर जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जा रही है। धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें