एटा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव के बेटे पर हमला व लूट के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। शनिवार को बार काउंसिल ऑफ उप्र की पूर्व चेयरपर्सन सहित मैनपरी और फिरोहाबाद के बार अध्यक्ष भी एटा आ रहे हैं।
अधिवक्ता राकेश कुमार यादव के पुत्र आकाश के साथ घर में घुसकर कर हमलाकर घायल करने और लूट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में वकीलों की बेमियादी हड़तार निरंतर जारी है। अधिवक्ताओं का रोष बना हुआ है, इसको लेकर शनिवार बार काउंसिल ऑफ उप्र के पूर्व चेयरपर्सन मधुलिका यादव एटा आ रही हैं।
उनके साथ मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ कुमार, फिरोजाबाद बार के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, तहसील अलीगंज बार अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा और तहसील जलेसर बार के अध्यक्ष लायक सिंह यादव भी कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के साथ वार्ता करेंगे। बाद दें कि अधिवक्ता पुत्र पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी मनोज उर्फ मानू को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अधिवक्ताओं की मांग है कि जब कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब कि हड़ताल जारी रहेगी।