स्टेडियम आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों से परिचय करते सदर विधायक विपिन वर्मा डे?
- फोटो : ETAH
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें पवास ने कैलाशगंज की टीम को हराया। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि विपिन वर्मा डेविड सदर विधायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पवास ने पहले बल्लेबाजी की 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 165 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैलाशगंज की टीम 46 रनों पर सिमट गई। निर्णायक की भूमिका राजेश शर्मा, किशन वीर सिंह और स्कोरर की भूमिका अमित ने निभाई। विशिष्ट अतिथि स्वागत पचौरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन, उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट, मोहम्मद अलीम खान, अफसर अहमद बंटी रहे। आयोजन सचिव अखिल दीक्षित ने आभार जताया। इस दौरान हरेंद्र मोहन, अमित शर्मा, मोनिका सिंह, मुकेश कुमारी, दिनेश चौधरी, उपस्थित रहे।