फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईर्को के निर्देश पर न्यायालय में चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
न्यायालय परिसर में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। विगत दिनों मैनपुरी न्यायालय में कोर्ट रूम में आरोपी द्वारा खुद पर गोली चलाने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ता के साथ जांच पड़ताल की गई। टीम ने न्यायालय के तीनों गेट सहित खड़े वाहनों की भी पड़ताल की। कुछ माह पूर्व बिजनौर में एक कैदी की न्यायालय में गोनी मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व मैनपुरी न्यायालय में तमंचा पहुंच गया।
विज्ञापन

ऐसे में हाईकोर्ट ने न्यायालयों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है और न्यायालयों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए है। चेकिंग अभियान की वीडियो बनाकर भेजने को भी कहा गया है। हाईकोर्ट से मिले निर्देश पर शुक्रवार को जनपद न्यायालय की डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ते ने पड़ताल की। टीम द्वारा न्यायालयों के तीनों गेंटो की चेकिंग की गई। परिसर में बने शौचालय से लेकर अंदर खड़े वाहनों की भी पड़ताल की गई। पुलिस ने तारीख पर आए लोगों से भी पूछताछ की। चेकिंग अभियान के दौरान मीडिया सेल प्रभारी हरीशंकर वर्मा सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें