जलेसर। नगर क्षेत्र स्थित एमजीएम इंटर काॅलेज के पास रविवार की रात करीब 10 बजे एक बच्चे के रोने की आवाज पड़ोसियों ने सुनीं। आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो कपड़े लिपटा नवजात शिशु पड़ा हुआ था। इसके बाद डायल 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस बच्चे को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया और बच्चा स्वस्थ्य हो गया। सोमवार की सुबह कस्बे में लावारिस बच्चा मिलने की सूचना फैल गई। इसके बाद कस्बे के ही मोहल्ला महावीरगंज निवासी रवि वार्ष्णेय अपनी पत्नी अंशुल पूरे परिवार के साथ कोतवाली पहुंच गए और कानूनी तौर पर बच्चों को लेने की बात कही। दंपती रवि व अंशुल कहते है कि बच्चे को अपनाकर पूरी तरह से देखभाल करेंगे। संवाद