फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे पहले शुरू की जाएगी डाक मतपत्रों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विस चुनाव की मतगणना 10 मार्च को मंडी समिति परिसर में कराई जानी है। ईवीएम से आधे घंटे पहले डाक मतपत्रों की गणना शुरू करा दी जाएगी। करीब सात हजार मतपत्रों के पहुंचने के संभावना है। डीएम अंकित अग्रवाल ने बताया कि पांच हजार से अधिक डाक मतपत्र इलेक्ट्रोनिक माध्यम से सशस्त्र सैनिकों को भेजे गए हैं। डाक के जरिये इनके वापस पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

10 मार्च सुबह 9 बजे तक पहुंचने वाले मतपत्रों को गणना में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी वाले करीब तीन हजार कार्मिकों ने मतपत्र के जरिये यहां मतदान किया है। 10 मार्च को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू कराई जाएगी। ईवीएम से आधे घंटे पहले मतपत्रों को गिना जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मतपत्र अधिक संख्या में हैं। जिनकी गणना में समय ज्यादा लग सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें