फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैंप लगाकर बनाए आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी

Wed, 17 Apr 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पीएचसी मिरहची द्वारा क्षेत्र के गांव ततारपुर, नगला चोइया एवं बुढ़ैना में कैंप लगाए गए। इसमें ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कैंपों का आयोजन कर आयुष्मान कार्ड बना रहीं हैं। सरकार की नई नीति के तहत अब आभा आईडी भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। वहीं आभा आईडी से मरीज की समस्याओं की जानकारी चिकित्सक जान सकते हैं। कैंप में सीएचओ नरेंद्र कुमार एवं एएनएम हेमा ने 60 आभा आईडी बनाई। प्रभारी चिकित्सा ने बताया कि आभा आईडी के माध्यम से चिकित्सक अब मरीज की सारी समस्याओं का पता कर उसका इलाज प्रारंभ कर सकते हैं। मरीज अथवा उसके तीमारदार को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन एवं रक्त संबंधी सारी जांचों की फाइल साथ लेकर चलने की आवश्यकता नहीं होगी। मरीज की सारी रिपोर्ट संबंधी जानकारियां उसकी आभा आईडी में मिल जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें