फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के एक्सईएन निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार को जल निगम के एक्सईएन कोरोना पॉजीटिव निकले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आगरा से रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्सईएन के घर की ओर दौड़ पड़ी। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 133 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

शहर के शिकोहाबाद रोड निवासी जल निगम के एक्सईएन का 22 जून को सैंपल लिया गया था। जिसके बाद उन्हें घर में ही होम क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार की शाम आगरा से आई रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच के लिए रवाना हो गई है। वहीं सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि जल निगम के एक्सईएन के संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने तक लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।
क्वारंटीन सेंटर के हैं नोडल प्रभारी
सीएमओ ने बताया कि एक्सईएन डीपीएस पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर के नोडल प्रभारी भी हैं। इसी के चलते उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। वह सेंटर पर प्रतिदिन सुबह-शाम जाकर स्थिति का जायजा करते थे।
विज्ञापन

- देर शाम आगरा से आई रिपोर्ट में एक को कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य टीम को उनके घर भेजा गया है। वह अपना इलाज कराने बाहर जाएंगे। - डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन

कोरोना से ग्रसित मरीज 133
स्वस्थ हुए मरीज 49
जनपद में मौत 6
एक्टिव केस 78
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें