फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की अनुमति के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र के बाजार खुले

विज्ञापन
व्यापारियों से वार्ता करते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनील कुमार व अन्य। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। डीएम की अनुमति के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र के प्रमुख बाजारों को बृहस्पतिवार से खोल दिया गया। इससे व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। वहीं सहालग में खरीदारी करने वालों को सहूलियत मिल गई। व्यापारी नेताओं ने प्रशासन के इस निर्णय पर खुशी जताई है। वहीं डीएम और एसएसपी सहित विधायक विपिन वर्मा डेविड ने व्यापारियों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोहल्ला तेलियान में तीन लेयर की बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। वहीं, शहर के मुख्य बाजार को खोलने को लेकर सदर विधायक व व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें सुबह नौ से शाम सात बजे तक बाजार खोलने पर सहमति बनी।
डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की मांग पर डीएम ने बाबूगंज, घण्टाघर, हाथीगेट आदि को खोले जाने की सहमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि बाजार सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खोला जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदार सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करते हुए मास्क, सैनिटाइज का भी अपने प्रतिष्ठान पर इंतजाम करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी स्वत: ही अपने प्रतिष्ठान या आसपास जो भी अतिक्रमण है उसे हटा लें। अन्यथा की स्थिति में आगामी मंगलवार को अतिक्रमण सख्ती के साथ हटवाया जाएगा।
इस दौरान हॉटस्पॉट क्षेत्र बाबूगंज, घण्टाघर, हाथीगेट आदि के साथ-साथ कोरोना संदिग्ध व्यक्ति के मोहल्ला तेलियान का निरीक्षण कर निर्देश दिए। मोहल्ला तेलियान में तीन लेयर की बैरीकेडिंग की जाए। इसके साथ ही क्षेत्र में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराए जाने के साथ नगर पालिका द्वारा साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, ईओ दीप कुमार, एडीआईओ मिथलेश कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, संजीव जैन, विकास जैन आदि मौजूद रहे।
दुकानदारों ने किया पूजन
बाजार खोले जाने की अनुमति के बाद दोपहर बाद बाजार खुल गया। व्यापारियों ने गद़्दी पर बैठने से पूर्व देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ ही दुकान की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

-व्यापार मंडल की मांग थी कि शहर के घने और व्यस्ततम बाजारों को खोला जाए, प्रशासन का निर्णय सराहनीय है।
-अतुल राठी, शहर अध्यक्ष व्यापार मंडल
डीएम-एसएसपी के साथ व्यापारियों की बैठक हुई, इसमें सघन और घने बाजार को खोलने पर सहमति बन गई है।
प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल
व्यापारियों की मांग पर शहर के घंटाघर, बाबूगंज और हाथी गेट को सुबह नौ से सायंकाल सात बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
सुखलाल भारती, जिलाधिकारी

अनुमति के बाद खुला बाबूगंज बाजार। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें