फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस पर पथराव, शीशा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सदर तहसील के गांव आसपुर से संदिग्ध मरीजों को लेकर आ रही एंबुलेंस पर एक युवक ने पथराव कर दिया। इससे एंबुलेस का साइड का शीशा टूट गया। चालक व ईएमटी ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पत्थर चला दिया। इससे ईएमटी भी घायल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को 108 एंबुलेंस के ईएमटी अमरीश ने बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली कि आसपुर गांव में दो संदिग्ध मरीज हैं। उन्हें जिला अस्पताल लेकर आ रहा था। इस बीच आसपुर चौराहा के पास एक युवक ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया। जैसे ही वह एंबुलेंस से बाहर निकले युवक ने उन्हें भी पत्थर मार दिया। जिससे उसके हाथ में चोट आई। उन्होंने बताया कि युवक को उन्होंने पकड़कर एंबुलेंस में डाला और सीएमओ कार्यालय ले आए।
जहां पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम अजित दास बताया। युवक ने बताया कि वह दिल्ली में गाड़ी चलाता है। लॉकडाउन के कारण वहां काम नहीं था। वाहन भी चल नहीं रहे है। इसी के चलते वह पैदल ही पश्चिम बंगाल स्थित घर जा रहा था। रास्ता भटककर यहां आ पहुंचा है। मलेरिया विभाग के अधिकारी लोकमन ने उसे सीएस अस्पताल मेें क्वारंटीन कराया है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें