एटा। जिले में 14 जनवरी से पहले कोरोना वैक्सीन आने की संभावना है। इसको लेकर जोर- शोर से तैयारियों का दौर चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि अनुमान है 14 जनवरी से एक दो दिन पहले कोरोना वैक्सीन जिले में आ जाए।
सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया जिले में शासन से कौन सी वैक्सीन भेजी जाएगी। इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन देश में कोरोना की दो वैक्सीन को परमीशन दी गई है। उन्होंने बताया जिले में 10 स्थानों पर बीस जगह कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। सर्वप्रथम 5174 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगेगी।
कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड सहित नगर पालिका के कर्मचारी व रेवन्यू के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगा। इसके लिए सभी विभाग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्योरा एक्सल सीट पर मांगा गया है, लेकिन अभी किसी भी विभाग से कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है। जबकि चार जनवरी की तारीख निकल चुकी है। उन्होंने बताया अब इसके लिए दस जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है।