एटा। पिलुआ से मानपुर तक जीटी रोड बाईपास का निर्माण चल रहा है। बुधवार को निर्माण के चलते शहर के सात मोहल्लों की बिजली चार घंटे के लिए गायब रही। इससे घंटाघर सहित बाबूगंज बाजार के उपभोक्ता परेशान रहे।
बुधवार को बाईपास सड़क निर्माण के चलते मंडी स्थिति फीडर चार घंटे के लिए बंद रहा। इससे शहर के मुख्य बाजार घंटाघर बाबूगंज सहित किदबई नगर, मेहता पार्क, जीटी रोड, कैलाशगंज व शीतलपुर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक बाधित रही।
इससे बाजार के दुकानदार परेशान दिखे। वहीं मोहल्लों में भी आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगी सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाए। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बाईपास सड़क निर्माण के चलते शहर के सात मोहल्लों की विद्युत सप्लाई चार घंटे के लिए बाधित रही। तीन बजे के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
आरबी राय, अधिशासी अभियंता शहरी विद्युत वितरण खंड