एटा। जिले में बृहस्पतिवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2478 पर पहुंच गई। जबकि जिला निवासी कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत मथुरा में हुई। वहीं स्वस्थ मरीजों की संख्या बढ़कर 2403 हो गई है। बृहस्पतिवार को जैथरा पीएचसी का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके साथ ही सदर तहसील के गांव पवांस निवासी एक दंपती कोरोना पॉजिटिव निकला।
वहीं सदर तहसील के गांव लालपुर निवासी एक बुजुर्ग की हालत ठीक नही थी। परिजन उसे लेकर मथुरा के एक अस्पताल ले गए। यहां बुधवार की देर रात बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव आया। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। चिकित्सकों की टीम द्वारा बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।