फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दिल्ली से आए लोग कोरोना संक्रमित, जांच नहीं कराई तो सभी को गोली मार दूंगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सीएमओ कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम में लगा फोन दिन भर घनघनाता रहा। मंगलवार को खेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने फोन किया कि चार व्यक्ति दिल्ली से आए हैं। यह सभी कोरोना से ग्रसित हैं। इनकी जांच कराई जाए। अगर जांच नहीं कराई तो वह सभी को गोली मार देगा। इसकी सूचना पर वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। जांच के बाद टीम ने उस व्यक्ति और मोहल्ले के लोगों को सभी बातें बताईं। इसके बाद सभी लोग मानने को तैयार हुआ।
विज्ञापन

मलेरिया अधिकारी डॉ. लोकमन ने बताया कि लोग कंट्रोल रूप में कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध पड़ोसियों के बारे में सूचना दे रहे हैं। वहीं, कंट्रोल रूम में दूसरे शहरों के भी फोन आ रहे हैं। इस दौरान खेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने फोन किया कि चार व्यक्ति दिल्ली से आए हैं।
यह सभी कोरोना से ग्रसित हैं। इनकी तुरंत ही जांच होनी चाहिए। यदि इसमें तनिक भी देरी हुई तो इन्हें गोली मार दी जाएगी। इसपर टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची और लोगों की जांच की। उनमें किसी में कोरोनो की शिकायत नहीं मिली। वहीं, सदर तहसील के गांव चपरा निवासी एक महिला ने फोन पर पति को लगातार खांसी आने की शिकायत बताते हुए कोरोना की आशंका जताई और जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, सकीट के आसपुर गांव से ग्रामीणों ने फोन पर जानकारी दी कि एक व्यक्ति 2 दिन पूर्व दिल्ली से आया है उसे तेज बुखार है, जांच के लिए कहने पर लड़ने पर उतारू है। हद तो तब हो गई जब बारथर गांव निवासी एक महिला ने फोन पर सूचना दी कि पति को सुबह उल्टी हुई है उन्हें कोरोना हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसे बहुत समझाया, लेकिन महिला जांच की मांग पर अड़ी रही। कोरोना संक्रमण के नोडल अधिकारी सतीश चंद्र नागर ने बताया कंट्रोल रूम पर अधिकतर फोन ऐसे ही आ रहे हैं। फोन के माध्यम से ही उन्हें समझाया भी जा रहा है।
---------
कासगंज से 45 लोगों ने किया फोन
सीएमओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में 45 फोन कासगंज से आए। इस दौरान फोन करने वालों को बताया गया कि यह कंट्रोल रूम एटा का है। उन्हें सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें