फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का डर, नवरात्रि पर्व पर नहीं होंगे देवी मंदिरों के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना वायरस के डर का असर एक दिन बाद शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व पर भी देखा जा रहा है। शहर के प्रसिद्व माता चामुंडा मंदिर को 31 मार्च तक के लिए भक्तों के दर्शन को बंद कर दिया गया है। वहीं जिले के अन्य देवी मंदिरों में भी नवरात्रि पर्व के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नवरात्रि पर्व 25 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं। इस पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तजन माता का उपवास रखने के साथ ही देवी मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन देश में फैल रहे कोरोना वायरस के खतरे से यह पर्व भी अछूता नहीं बचा है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए शहर के प्रसिद्व माता चामुंडा मंदिर को बंद कर दिया गया है।
इस मंदिर पर अब नवरात्रि पर्व पर न तो मेला ही लगेगा और न ही भक्तजन दर्शन के लिए जा सकेंगे। इसी तरह शहर के हुल्का माता मंदिर पर भी 31 मार्च तक भक्तों को पूजा-अर्चना के प्रतिबंधित कर दिया गया है। गंजडुंडवारा के माता काली मंदिर, गामा देवी मंदिर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को भी स्थगित किया गया है। ऐसी ही स्थिति जिले के सभी प्रमुख माता मंदिरों की है।
विज्ञापन

- माता चामुंडा मंदिर को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। नवरात्रि पर्व पर मंदिर में मेला का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। - अनेक पाल सिंह पुजारी माता चामुंडा।
- कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक मंदिर भक्तजनों के लिए नहीं खुलेगा। भक्तजन अपने घरों पर ही माता की पूजा करें। - विकास पांडेय प्रबंधक हुल्का माता मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें