फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घर में सोने वाले बन जाएंगे पत्थर’ की फैली अफवाह, जाग कर बिताई रात

विज्ञापन
अफवाहो के चलते घरों पर हल्दी के थापे लगाती महिलाएं। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा, सकीट। ‘जनता कर्फ्यू’ के बाद अब अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। रविवार की रात लोगों के बीच तेजी से अफवाह फैली की जो लोग घरों में सो रहे हैं, वह बाहर नहीं निकले तो अनहोनी हो सकती है। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। किसी की रात सड़क पर बीती तो किसी की पार्क और सार्वजनिक स्थान पर।
विज्ञापन

अफवाह के कारण लोग इतने डरे हुए थे कि रविवार को रात में ही घरों के आगे तेल के दीपक जला दिए। लोगों ने फोन कर अपने अन्य परिचितों को भी जगा दिया। अफवाह तेजी के साथ कस्बा और ग्रामीणों इलाकों में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। लोगों ने एक-दूसरे से फोन करके भी इस बारे में बात की। शहर में भी कांशीराम कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए और रात भर पार्क में गुजारी। सोमवार सुबह बाजार खुला तो लोग इस अफवाह के बारे में आपस में चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें