फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क और सैनिटाइजर ज्यादा दामों में बेचा तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना वायरस की दहशत के चलते लोग मास्क और सैनिटाइजर की तरफ दौड़ लगाने लगे हैं। बाजारों में इसकी पूरी तरह से कमी हो गई है। दुकानदारों ने स्टॉक कर लिया है और उसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं। ड्रग विभाग ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

डॉक्टर, कर्मचारी और आम जनता सैनिटाइजर तथा मास्क लेते देखी जा रही है। वहीं, मेडिकल स्टोरों पर भी इसकी कमी हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि मास्क व सैनिटाइजर लेने के लिए लखनऊ सोमवार को गाड़ी भेजी गई है। वहीं कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों ने इन्हें छिपाकर रख लिए है। जहां वह मास्क 50 से 100 रुपये व सैनिटाइजर की बोतल 200 रुपये तक में बेच रहे हैं। वहीं, अगर ग्राहक विरोध करें तो दुकानदार तुरंत देने से मना कर देते हैं। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कहा कि माल को स्टॉक करने की शिकायत मिल रही हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें