फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुहान शहर से लौटी महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, जांच को भेजा रक्त सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पुलिस ने जलेसर निवासी महिला को बृहस्पतिवार की देर रात आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। साथ ही शुक्रवार को उनके दो सैंपल भी लिए गए। उन्हें जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। वहीं, आइसोलेशन वार्ड के बाहर पुलिस बल भी तैनात कर दी गई है। महिला के पति चीन के वुहान शहर के एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। महिला कुछ दिन पहले ही वहां से पति के साथ लौटीं हैं।
विज्ञापन

जलेसर निवासी महिला के लौटने पर विभाग द्वारा उन पर निगरानी रखी जा रही है। दो दिन पहले उनकी तबियत बिगड़ गई थी। महिला के पति ने लखनऊ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों ने सीएमओ निर्देश दिए थे कि महिला को बुलाकर उसकी जांच कराई जाए।
बृहस्पतिवार को महिला जिला अस्पताल आईं, लेकिन 45 मिनट तक उन्हें कोई चिकित्सक देखने नहीं पहुंचा। इस पर वह घर लौट गईं। सीएमओ ने मामले की जानकारी एसएसपी सुनील कुमार सिंह को दी। जहां देर रात पुलिस ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पैथॉलॉजिस्ट डॉ. मधुप कौशल के निर्देशन में महिला के रक्त सैंपल लिए गए।
कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ. सतीष चंद्र नागर ने बताया कि जांच को सैंपल गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा। अगर रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उन्हें डिसचार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें