फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 63 बच्चों को सरकार से मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 63 ऐसे बच्चे चिह्नित किए गए हैं जिनके माता-पिता या दोनों में से कोई एक कोरोना संक्रमण की वजह से मृत हुए हैं। इन सभी बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत भरण-पोषण और शिक्षा में मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

इनमें से छह बच्चे ऐसे हैं जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु कोरोना के कारण हो गई। जबकि 57 बच्चे ऐसे हैं जिनमें से किसी की माता तो किसी के पिता की मृत्यु हुई है। ऐसे में बच्चों के सामने भरण-पोषण और पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत की है। जहां प्रत्येक जिले से ऐसे बच्चों को चिह्नित कर नाम भेजने के निर्देश दिए गए। इसी के तहत जिले से 63 बच्चों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 42 बच्चों के सत्यापन का कार्य भी हो गया है। इन बच्चों के खाते में चार हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे बच्चों का भरण-पोषण हो सकेगा। वहीं पढ़ाई की व्यवस्था भी सरकार द्वारा कराई जाएगी। इसके अलावा कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को एक लैपटॉप भी दिया जाएगा।
---------
जिले में योजना के तहत 63 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। 42 बच्चों का सत्यापन करा लिया गया है। उनकी सूची भेजी जा रही है। जल्द ही अन्य बच्चों का सत्यापन भी कराया जाएगा। -सुखवीर सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें