फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदइंतजामी: भीषण गर्मी में ठंडा पानी न पंखे की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भीषण गर्मी में रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्रियों को न ठंडा पानी मिल रहा है और न ही पंखे की हवा। जबकि यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आना जाना रहता हैं। वाटर कूलर खराब होने के कारण हालात यह हैं कि यात्री मजबूरी में पानी खरीद कर पी रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, बरेली, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई आदि स्थानों के लिए हर रोज बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। परिवहन निगम द्वारा यात्रियों से बस स्टैंड पर सुविधाओं के नाम पर टिकट के माध्यम से टैक्स वसूला जाता है लेकिन यात्रियों को बस स्टैंड पर सुविधाएं ही नहीं मिल रही हैं। भीषण गर्मी में ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। वहीं पंखे की हवा भी नहीं मिल रही है। यहां लगे चार पंखों में एक चलता नहीं है। जबकि तीन की गति इतनी धीमी है कि उनकी हवा नहीं आती। ऐसे में यात्री गर्मी के कारण परेशान बने रहते हैं।
----------
लाखों रुपये वसूली, सुविधा शून्य
यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के नाम पर रोडवेज यात्रियों से प्रति टिकट 1.50 से लेकर 3 रुपये तक वसूलता है। यह यात्रा राशि में जुड़ी होती है। जो 0-85 किमी पर 1.50 रुपये, 86 से 151 किलोमीटर तक 2 रुपये और 151 किलोमीटर से ज्यादा यात्रा करने पर तीन रुपये है। यहां यात्रियों से प्रति वर्ष सुविधाओं के नाम पर लाखों रुपये लिए जाते हैं, लेकिन सुविधाएं कुछ नहीं हैं।
विज्ञापन

----------
बोले यात्री
कासगंज गया था, वहां से वापस आ रहा हूं। गर्मी के कारण यहां चला आया। लेकिन यहां न पानी ठंडा है और न ही पंखे की हवा लग रही है।
नबाव, फिरोजाबाद
-----------
दिल्ली जाने के लिए आया हूं, भीषण गर्मी के कारण बस स्टैंड पर बैठ गया। यहां पंखे चल तो रहे हैं, लेकिल हवा नहीं लग रही है। ठंडा पानी भी नहीं है।
रामऔतार, कुरावली
------------
वर्जन
बस स्टैंड पर वाटर कूलर और पंखों में हाल ही में खराबी आई है। जल्द ही वाटर कूलर को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही भी ठीक कराए जाएंगे। -परवेज खान, आरएम अलीगढ़
विज्ञापन

------------
बस स्टैंड पर वाटर कूलर खराब होने की जानकारी नहीं हो पाई। वाटर कूलर सहित पंखों को भी सही कराया जा रहा है। -राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें