फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कूड़े की आग से जला कंटेनर, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Sun, 18 May 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जीटी रोड पर खड़े कंटेनर में लगी आग। - फोटो : जीटी रोड पर खड़े कंटेनर में लगी आग।
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित गोशाला के पास रविवार को सड़क किनारे सुलग रहे कूड़े से वहां खड़े कंटेनर में आग लग गई। करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रविवार को गोशाला के पास सड़क किनारे दो कंटेनर खड़े हुए थे। कंटेनर के पीछे कूड़े का ढेर लगा हुआ था। कूड़े में आग लगने के बाद इसकी चिंगारी कंटेनर के टायर तक पहुंच गईं। टायर में आग लगते ही आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पा सके। धीमे-धीमे आग कंटेनर के सभी टायरों में लग गई और तेजी से धमाके होने लगे।

इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई और वहां खड़े लोग दूर भागने लगे। पास में खड़े अन्य कंटेनर को लोगों ने धक्का मारकर आग से दूर किया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। साथ ही आसपास के कूड़े के ढेर में लगी आग को भी बुझाया। इस दौरान सड़क पर निकलने वाले वाहनों को भी रोक दिया गया जिससे कुछ देर जाम की स्थिति भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें