फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चालक को आई झपकी, हथठेल, बाइक और खोखा से टकराई कार

Sun, 18 May 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बा से रविवार दोपहर के गुजरते समय एक कार के चालक को झपकी आ गई। इससे कार सड़क किनारे हथठेल, बाइक से टकराती हुई चाय के खोखा में जा घुसी। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति कार की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रजबपुर से कुछ लोग बरात में शामिल होकर रविवार की दोपहर वापस औरैया लौट रहे थे। जैथरा में थाने के सामने से गुजरते समय कार चालक को झपकी आ गई। इससे कार सड़क किनारे खड़े केला के हथठेल से टकराने के बाद बाइकों को गिराते हुए चाय की दुकान में जा घुसी। घटना के समय तेज धूप की वजह से हथठेल संचालक सामने बने प्रतीक्षालय में था। कुछ लोग बाइक खड़ी कर एक दुकान पर चाय पी रहे थे जो अनियंत्रित कार को देखकर भाग गए।
हादसे से वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में अनजाने में हुई दुर्घटना पर कार में सवार लोगों ने नुकसान की भरपाई की। इस पर सभी मामले को रफा-दफा करने के पक्ष में आ गए और पुलिस ने उनको जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें