एटा। जीटी रोड पर मंडी के पास पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने अपने फार्म हाउस के आसपास बड़े क्षेत्रफल में सरकारी और निजी जमीनें घेर रखी थीं। जिसे प्रशासन मुक्त करा चुका है। अब यहां पुलिस यार्ड का निर्माण शुरू कराया गया है। जिसमें कोतवाली नगर पुलिस के वाहन खड़े किए जाएंगे।
पिछले साल प्रशासन ने फार्म हाउस के अवैध अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की थी। यहां 9 बीघा बंजर और कोतवाली नगर की सात बीघा जमीन निकली। सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर कोतवाली की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। वर्ष 2021 में कब्जा की गई भूमि को खाली कराया गया। जहां राजस्व टीम द्वारा बीते दिनों पैमाइश की गई।
कोतवाली नगर की जमीन पर यार्ड का निर्माण शुरू करा दिया गया है। कोतवाली में विभिन्न मुकदमों से संबंधित आने वाले वाहनों को यार्ड में रखा जाएगा। इसके साथ ही वहां एक कक्ष तैयार किया जा रहा है। वाहनों की सुरक्षा के लिहाज से उसमें दो आरक्षी तैनात किए जाएंगे।