फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टिमेट के अभाव में अटका गोशाला का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सदर तहसील क्षेत्र के गांव भदुआ में वृहद गोशाला का निर्माण होना है। इसके लिए शासन से एक महीने पहले 60 लाख रुपये भी उपलब्ध करा दिए गए हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा अब तक गोशाला का एस्टीमेट बनाकर नहीं दिया गया है। जिसके चलते निर्माण अटका हुआ है।
विज्ञापन

निराश्रित पशु सड़कों पर न घूमें इसके लिए शासन ने जिले को एक और वृहद गोशाला की मंजूरी दी है। इसे करीब एक करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। सदर तहसील क्षेत्र के गांव भदुआ में गोशाला निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। शासन से इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 60 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। निर्माण के लिए एस्टीमेट न मिलने से मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा।
पहले बन चुकी हैं दो वृहद गोशाला
सकीट ब्लॉक क्षेत्र के वाहिदपुर बीबी व जलेसर क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के लिए वृहद गोशाला बनाई जा चुकी है। वाहिदपुर बीबी में दो वर्ष पहले इसका संचालन शुरू कराया जा चुका है। जबकि जलेसर में निर्माण के बावजूद गोशाला अब तक शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें