फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुरू की संकल्प यात्रा

Wed, 08 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में संकल्प यात्रा शुरू की।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने मेहता पार्क से हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा घंटाघर, जीटी रोड होती हुई शहीद पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुई। शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने कहा कि जनता को वादों पर गुमराह कर सत्ता प्राप्त करने वाली मोदी सरकार का भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसान एवं लोकतंत्र विरोधी है। जिसका हम विरोध करते हैं।

कमेटी के सदस्य अरूण दीक्षित ने कहा कि 19 अप्रैल को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली रैली के बाद प्रत्येक जिले में मोदी के खोखले वादों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। युवा कांग्र्रेस महासचिव इमरान अली ने कहा कि मोदी सरकार ने बर्बाद हुए किसानों को अभी तक कोई मदद नहीं की है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ओमलक्ष्मी चौहान ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने जनता को बुरे दिनों की सौगात दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर अरूणेश गुप्ता, राकेश कश्यप, ओमबाबू यादव, दिनेश चंद्र, राजेंद्र यादव, शमीउद्दीन, विजय सिंह, भगवानस्वरूप, गीता गुप्ता, केपी सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें