फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बयान पर भड़के कांग्रेसी

Thu, 19 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद साध्वी प्राची द्वारा दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेसी भड़क गए। गुरुवार को कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला और जीटी रोड पर साध्वी का पुतला फूंका। बाद में प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन




पुतला फूंकने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक के बाद एक भाजपा सांसद गलत बयानबाजी कर रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेजों का पिट्ठू बताने पर कांग्रेसियों ने निंदा की। कहा कि प्राची किसी भी दशा में साध्वी नहीं हैं। कांग्रेसियों ने मांग की कि प्राची पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उनके आवागमन पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, राहुल, रूपेंद्र तोमर, खेमचद्र कुसुम, राजेंद्र यादव, सुरजीत चौहान, भूपेंद्र राजपूत, सुरेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें